दिल्ली– दिल्ली शराब घोटाला मामले में जांच का सामना कर रहे पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल इन दिनों आगामी विधानसभा चुनाव के लिए बड़े-बड़े वादे और दावे कर रहे हैं. आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संजोयक अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को एक हैरान करने वाला दावा किया, जिसे सुनकर आप कार्यकर्ताओं में भी चर्चा शुरू हो गई. केजरीवाल ने बुधवार को केंद्रीय एजेंसियों पर विधानसभा चुनाव से पहले दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी को मनगढ़ंत मामले में गिरफ्तार करने की साजिश रचने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय जांच एजेंसियों को झूठे मामले में सीएम आतिशी को फंसाने के लिए कहा गया है.
dharmpath.com dharmpath