निगमबोध घाट पर पूर्व प्रधानमंत्री की अंत्येष्टि को लेकर राहुल गांधी ने जताई नाराजगी

नई दिल्ली- देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह का आज दिल्ली के निगमबोध घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। इस फैसले से राजनीतिक गलियारों में सियासी हलचल शुरू हो गई है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने निगमबोध घाट पर अंत्येष्टि को लेकर नाराजगी जाहिर की है।

 

राहुल गांधी ने कहा कि भारत माता के महान सपूत और सिख समुदाय के पहले प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह जी का अंतिम संस्कार आज निगमबोध घाट पर करवाकर वर्तमान सरकार द्वारा उनका सरासर अपमान किया गया है। एक दशक के लिए वह भारत के प्रधानमंत्री रहे, उनके दौर में देश आर्थिक महाशक्ति बना और उनकी नीतियां आज भी देश के गरीब और पिछड़े वर्गों का सहारा हैं।

राहुल गांधी ने कहा कि आज तक सभी पूर्व प्रधानमंत्रियों की गरिमा का आदर करते हुए उनके अंतिम संस्कार अधिकृत समाधि स्थलों में किए गए ताकि हर व्यक्ति बिना किसी असुविधा के अंतिम दर्शन कर श्रद्धांजलि दे पाए। डॉ. मनमोहन सिंह हमारे सर्वोच्च सम्मान और समाधि स्थल के हकदार हैं। सरकार को देश के इस महान पुत्र और उनकी गौरवशाली कौम के प्रति आदर दिखाना चाहिए था।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493