भोपाल।- मध्य प्रदेश के आलोट से भाजपा विधायक चिंतामणि मालवीय को किसानों की पैरवी करना भारी पड़ गया है। विधानसभा के बजट सत्र में किसानों की बात रखकर मालवीय घिर गए हैं। पार्टी ने उन्हें कारण बताओ नोटिस भेज दिया है।भाजपा विधायक ने सवाल उठाते हुए कहा था कि पता नहीं किस अधिकारी ने यह विचार रखा है कि, स्पिरिचुअल सिटी (आध्यात्मिक नगरी) बनाएंगे। मैं बताना चाहता हूं कि स्प्रिचुअलिटी किसी सिटी में नहीं रहती है। वह तो त्याग करने वाले लोगों से होती है। हम क्रांक्रीट के भवन बनाकर स्पिरिचुअल सिटी नहीं बना सकते। सिंहस्थ का मुख्य विचार ही तंबू में है। जिन्होंने सबकुछ त्याग दिया, संन्यास ग्रहण कर लिया उनके लिए आप भवन बना रहे हैं। ये तो गलत है।
dharmpath.com dharmpath