बांग्लादेश में बस पर बम हमला, 5 की मौत

ढाका, 7 फरवरी (आईएएनएस)। बांग्लादेश में एक बस पर पेट्रोल बम फेंके जाने से इसमें सवार तीन बच्चों सहित पांच लोगों की मौत हो गई। इस बस को पुलिस सुरक्षा प्रदान कर रही थी।

‘बीडीन्यूज 24 डॉट कॉम’ वेबसाइट के अनुसार, सदर पुलिस थाने के अधिकारी राजिउर रहमान ने बताया कि गैबांधा जिले में नापु परिवहन की बस पर शुक्रवार रात करीब 11.30 बजे पेट्रोल बम फेंके जाने की घटना में अन्य 29 लोग घायल हो गए।

पुलिस अधिकारी ने बताया, “घटना में घायल सभी बस के यात्री थे। इनमें से 11 को रंगपुर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया और अन्य को गैबांधा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।”

उन्होंने बताया, “इनमें से कुछ की हालत बहुत खराब है।”

रंगपुर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में बर्न्‍स एंड प्लास्टिक सर्जरी यूनिट के मुख्य चिकित्सक मारुफुल इस्लाम ने कहा कि अस्पताल में इलाज के दौरान एक नौ वर्षीय बच्चे की मौत हो गई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493