MP: मंडला में हॉक फोर्स और नक्सलियों के बीच मुठभेड़

मंडला – छत्तीसगढ़ के बाद अब मध्य प्रदेश में भी नक्सलियों के खिलाफ कार्रवाई तेज हो गई है। मध्य प्रदेश के मंडला में बुधवार सुबह हॉक फोर्स और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुए। इस दौरान क्रॉस फायरिंग में दो महिला नक्सली मारे गए। एनकाउंटर के बाद मुठभेड़ स्थल से एक एसएलआर और एक भरमार बंदूक भी मिली है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस को सूचना मिली थी कि मंडला के कान्हा टाइगर रिजर्व के परसाटोला के पास नक्सलियों की मौजदगी है। इसी सूचना पर बुधवार सुबह सुरक्षा बलों के जवानों को जंगल में भेजा गया। यहां पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस गोलीबारी में सुरक्षा बलों ने दो नक्सलियों को मार गिराया। मारे गए नक्सली में दोनों महिलाएं हैं। एसपी रजत सकलेचा ने नक्सलियों के मारे जाने की पुष्टि की है।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493