भोपाल:यात्रियों से भरी बस पलटी, 15 लोग घायल

भोपाल-नर्मदापुरम रोड पर बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी के सामने बुधवार दोपहर लगभग 2:35 बजे एक निजी कंपनी की बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा कर पलट गई। इस दुर्घटना में सोम डिस्टिलरीज के ड्राइवर-कंडक्टर समेत करीब 15 कर्मचारी घायल हो गए। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों में ड्राइवर हेमंत, मनोज यादव, अनिल मीणा और वीडी शुक्ला की हालत गंभीर बनी हुई है, जिनमें से एक को वेंटिलेटर पर रखा गया है।

इस हादसे में बाग सेवनिया थाना प्रभारी अमित सोनी ने बताया कि बस का संतुलन बिगड़ने के बाद वह डिवाइडर पर चढ़ गई और पलट गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जब बस आनंद नगर से मंडीदीप की ओर जा रही थी, तभी दूसरी बस ने तेज गति से ओवरटेक करने की कोशिश की। इससे सामने चल रही बस के ड्राइवर ने बचने के लिए वाहन को फुटपाथ की ओर मोड़ा, लेकिन रफ्तार अधिक होने के कारण बस पलट गई। यात्रियों ने बताया कि ड्राइवर ने ब्रेक लगाने की कोशिश की थी, लेकिन समय रहते बस नहीं रुक सकी।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493