Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the js_composer domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
 राजगढ़:गोलगप्पे खाने के बाद 40 बच्चे हुए बीमार | dharmpath.com

Monday , 16 June 2025

Home » राज्य का पन्ना » राजगढ़:गोलगप्पे खाने के बाद 40 बच्चे हुए बीमार

राजगढ़:गोलगप्पे खाने के बाद 40 बच्चे हुए बीमार

April 20, 2025 8:19 am by: Category: राज्य का पन्ना Comments Off on राजगढ़:गोलगप्पे खाने के बाद 40 बच्चे हुए बीमार A+ / A-

राजगढ़- मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के पिपल्या कला और बाजरोन गांव में गोलगप्पे खाने से 40 से अधिक बच्चे बीमार हो गए। शुक्रवार रात 10 बजे के बाद एक के बाद एक सभी बच्चों को जीरापुर के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। बच्चों के बीमार होने के बाद गांव और अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

ग्रामीणों ने बताया कि पिपल्या कला और बाजरोन गांव में शुक्रवार को करीब 5 बजे एक बाइक पर पानी-पताशे बेचने वाला आया था। गांव के बच्चों ने उसी से गोलगप्पे खाए, जिसके बाद रात 9 बजे से बच्चों को उल्टी-दस्त, पेट दर्द और घबराहट जैसे लक्षण दिखने लगे। निजी अस्पताल में देर रात तक इलाज चला और डॉक्टरों ने स्थिति को संभालने की कोशिश की।

राजगढ़:गोलगप्पे खाने के बाद 40 बच्चे हुए बीमार Reviewed by on . राजगढ़- मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के पिपल्या कला और बाजरोन गांव में गोलगप्पे खाने से 40 से अधिक बच्चे बीमार हो गए। शुक्रवार रात 10 बजे के बाद एक के बाद एक सभी राजगढ़- मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के पिपल्या कला और बाजरोन गांव में गोलगप्पे खाने से 40 से अधिक बच्चे बीमार हो गए। शुक्रवार रात 10 बजे के बाद एक के बाद एक सभी Rating: 0
scroll to top