भिंड में बदमाशों को विधायक ने बंदूक निकालकर खदेड़ा

भिंड-जिले के लहार विधानसभा क्षेत्र में गुरुवार दोपहर एक युवक पर कुछ नकाबपोश बदमाशों ने हमला कर दिया, लेकिन मौके पर पहुंचे विधायक अंबरीश शर्मा ने बंदूक निकालकर बदमाशों को भागने पर मजबूर कर दिया।घटना लहार निवासी युवराज सिंह राजावत के साथ हुई, जो अपने परिजन के साथ गाड़ी से भिंड जा रहे थे। रावतपुरा सानी मोड़ पर एक कार ने उनकी गाड़ी को ओवरटेक कर रोका और उसमें से लाठी-डंडों से लैस कुछ नकाबपोश युवक निकले। उन्होंने युवराज को गाड़ी से खींचकर बाहर निकाला और गाली-गलौज करने लगे। जब उसने विरोध किया, तो मारपीट पर उतर आए। घटना के दौरान वहां मौजूद लोग धीरे-धीरे इकट्ठा होने लगे।

उसी समय लहार विधायक अंबरीश शर्मा वहां से गुजर रहे थे। उन्होंने यह सब देखकर अपनी गाड़ी रुकवाई, बाहर निकले और गाड़ी से बंदूक निकालकर बदमाशों की तरफ आगे बढ़े। विधायक के हाथ में बंदूक देखकर बदमाश पीछे हटे और अपनी कार में बैठकर मौके से फरार हो गए।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493