MP में किसानों को पांच रुपए में मिलेगा बिजली कनेक्शन

भोपाल– मध्य प्रदेश के किसानों को 5 रुपए में बिजली का स्थायी कनेक्शन मिलेगा। सीएम डॉ. मोहन यादव ने इसका रविवार को ऐलान किया। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार इस बजट में किसानों को सोलर पंप के माध्यम से बिजली के झंझट से मुक्त करने की योजना बना रही है। अगले तीन साल में 30 लाख सोलर पंप दिए जाएंगे।

भोपाल में मुख्यमंत्री आवास में आयोजित ‘किसान आभार सम्मेलन’ में सीएम मोहन यादव ने किसानों के लिए ये बड़े ऐलान किए हैं। सीएम डॉ मोहन यादव ने कहा कि किसान अन्नदाता और जीवनदाता हैं। किसान का हल, हर समस्या का हल है। किसानों के सुखी सम्रद्ध होने से ही भारत विकसित बनेगा। आज पूरा विश्व श्रद्धा से पीएम मोदी की तरफ देख रहा है।

सीएम यादव ने कहा कि सरकार इस बजट में किसानों को सोलर पंप के माध्यम से बिजली के झंझट से मुक्त करने की योजना बना रही है। अगले तीन साल में 30 लाख सोलर पंप दिए जाएंगे। इससे दिन में भी बिजली मिलेगी। सीएम ने कहा कि सोलर एनर्जी उत्पादन करने वाले किसानों से सरकार बिजली भी खरीदेगी।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493