मध्य प्रदेश कांग्रेस के मीडिया विभाग में बड़ा फेरबदल,53 नए प्रवक्ता नियुक्त

भोपाल- मध्य प्रदेश कांग्रेस के मीडिया विभाग में बड़ा बदलाव किया गया है। पार्टी ने मुख्य प्रवक्ता का पद समाप्त करते हुए 53 नए प्रदेश प्रवक्ताओं की नियुक्ति की है। बीते वर्ष 27 मार्च 2024 को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने केके मिश्रा की जगह मुकेश नायक को मीडिया विभाग का अध्यक्ष बनाया था और साथ ही नौ मुख्य प्रवक्ता और 22 प्रवक्ताओं की नियुक्ति की थी। इस बार कांग्रेस के संगठन प्रभारी संजय कामले द्वारा नई सूची जारी करते हुए मुख्य प्रवक्ता का पद ही समाप्त कर दिया गया है और नए स्वरूप में 53 प्रवक्ताओं को जिम्मेदारी दी गई है।

 

नए नियुक्त प्रवक्ताओं में अजीत भदौरिया, अपराजिता पांडे, अब्बास हफीज, अभिनव बरोलिया, अमित चौरसिया, अमित तावड़े, अंबिका शर्मा, अवनीश बुन्देला, आनंद जाट, आनंद जैन कासलीवाल, आरपी सिंह, कुंदन पंजाबी, गुंजन शुक्ला, जितेन्द्र मिश्रा, ज्योति पटेल, धर्मेन्द्र शर्मा, नीलाभ शुक्ला, नूरी खान, प्रतिभा विक्टर, प्रमोद द्विवेदी, प्रवीण धौलपुरे, प्रियंका शर्मा, फिरोज सिद्दीकी, भूपेन्द्र गुप्ता, मिथुन अहिरवार, मुकेश पंथी, मृणाल पंत, योगेश यादव, रवि वर्मा, रवि सक्सेना, राजेश चौकसे, राम पांडे, राहुल राज, रितेश त्रिपाठी, रोशनी यादव, विक्रम चौधरी, विनय सक्सेना, विनोद शर्मा, विवेक त्रिपाठी, शहरयार खान, शैलेन्द्र पटेल, संगीता शर्मा, संतोष सिंह गौतम, संतोष सिंह परिहार, संदीप सबलोक, समर सिंह, साबिर फिटवाल, सीताशरण सूर्यवंशी, सुनील मिश्रा, स्पर्श चौधरी, स्वदेश शर्मा, हर्ष जैन और हिमानी सिंह शामिल हैं।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493