एमपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी, मैहर की प्रियल द्विवेदी बनीं टॉपर

भोपाल- मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) की 12वीं की परीक्षा का परिणाम मंगलवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जारी किया। इस वर्ष कुल 7 लाख 6 हजार छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी थी, जिनमें से 74.48% विद्यार्थी सफल हुए। सबसे बड़ी उपलब्धि मैहर की प्रियल द्विवेदी ने हासिल की, जिन्होंने मैथ्स-साइंस ग्रुप में 500 में से 492 अंक प्राप्त कर प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया। वे शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, अमरपाटन की छात्रा हैं और भविष्य में सिविल सर्विसेज में जाना चाहती हैं। प्रियल का मानना है कि नियमित स्कूल जाना और मन लगाकर पढ़ाई करना ही सफलता की कुंजी है।

 

 

इस बार हायर सेकेंडरी के रिजल्ट में नरसिंहपुर जिले का प्रदर्शन सबसे बेहतरीन रहा, जहां 91.91% रेगुलर और 50.85% प्राइवेट विद्यार्थी पास हुए। वहीं, दमोह जिला इस सूची में सबसे नीचे रहा, जहां मात्र 48.05% रेगुलर और 8.13% प्राइवेट विद्यार्थी सफल हो सके।

गणित-विज्ञान वर्ग में प्रियल द्विवेदी के बाद हर्ष पांडे और सरफराज पटेल ने 490 अंकों के साथ संयुक्त रूप से दूसरा स्थान प्राप्त किया। जीव विज्ञान वर्ग में गार्गी अग्रवाल (दमोह) और दिव्यांशु तिवारी (सीधी) ने 484 अंक पाकर पहला स्थान साझा किया। कृषि वर्ग में हरिश्रीराम साहू (छिंदवाड़ा) ने 486 अंक के साथ टॉप किया, वहीं कॉमर्स में रिमझिम करोठिया (ग्वालियर) 491 अंकों के साथ पहले स्थान पर रहीं। आर्ट्स वर्ग में अंकुर यादव (रीवा) ने 489 अंक पाकर पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि होम साइंस वर्ग में योग्यता टंक (भिंड) 478 अंक लेकर अव्वल रहीं।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493