सीहोर में जमीन विवाद को लेकर हिंसक झड़प

सीहोर– मध्य प्रदेश के सीहोर जिले के इछावर थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम रामदासी में जमीनी विवाद में एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई, जबकि एक और गंभीर रूप से घायल है। घटनास्थल पर भेरुन्दा एसडीओपी दीपक कपूर व थाना प्रभारी बृजेश कुमार बड़ी संख्या में पुलिस बल के साथ तैनात हैं।रिपोर्ट्स के अनुसार, मृतक महेश मालवीय (45 वर्ष) का जमीन विवाद आरोपी पर्वत मोगिया से काफी समय से चल रहा था। इसी को लेकर आरोपी पर्वत मोगिया अपने बेटे रामनिवास और एक रिश्तेदार के साथ धारदार हथियार लेकर मृतक के घर पहुंचे और हथियारों से जमकर मारपीट की। इससे मौके पर ही महेश मालवीय की दर्दनाक मौत हो गई।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493