MP: शादी में मामा के कट्टे से चली गोली, 13 साल के भांजे की मौत

आलीराजपुर| जिले के नानपुर थाना क्षेत्र स्थित तिति गांव के चौंगडिया फलिया में एक शादी समारोह के दौरान मामा द्वारा लहराए जा रहे कट्टे से अचानक फायर हो गया। गोली लगने से 13 वर्षीय भांजे की मौके पर ही मौत हो गई। यह दिल दहला देने वाली घटना रविवार रात की है, जिसका वीडियो भी सामने आया है।

 

जानकारी के अनुसार, बड़ी खट्टाली निवासी पवन चौहान अपने भांजे अजय वास्कले के साथ शादी में शामिल होने आया था। दोनों डीजे पर डांस कर रहे थे, इसी दौरान पवन ने टशन दिखाने के लिए देसी कट्टा निकाला और लहराने लगा। अचानक गोली चल गई, जो सीधे अजय के सिर में जा लगी। अजय की मौके पर ही मौत हो गई।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493