MP: अचानक मंच पर कुर्सी से नीचे गिरे सीएम मोहन यादव

नरसिंहपुर- मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले के गाडरवारा से बड़ी खबर सामने आई है। यहां सीएम डॉ मोहन यादव मंच पर एक दिव्यांग बच्ची से बात रहे थे। अचानक बात करते-करते कुर्सी पर बैठते वक्त उनका बैलेंस बिगड़ गया और वह गिर पड़े। जिसके बाद आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें संभाला।

 

 

दरअसल, सीएम डॉ मोहन यादव ने सोमवार को गाडरवारा में कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने यहां 80 करोड़ 46 लाख रुपए की 135 परियोजनाओं का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। इस कार्यक्रम में मंच से कुछ लोगों को सम्मानित किया जा रहा था। मंच पर जब एक दिव्यांग बच्ची को लाया गया तो सीएम यादव उससे बात करते हुए कुर्सी पर बैठने लगे और संतुलन बिगड़ने से गिर पड़े। हालांकि, आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें तत्काल संभाला।

सीएम यादव के कार्यक्रम के मद्देनजर गाडरवारा में प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर रखी थी। पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं और कुछ किसानों को नजरबंद भी कर दिया। कांग्रेस की युवा नेत्री मोना कौरव ने सालीचौका पुलिस थाना में रखा गया। यहां उन्होंने सरकार पर किसानों की समस्याओं की अनदेखी का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया। वहीं, मूंग खरीदी की मांग कर रहे कांग्रेस नेता अभिनव ढ़िमोले और किसान नेता प्रतीक शर्मा सहित कई लोगों को थानों में रखा गया था।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493