एयर इंडिया विमान हादसे की जांच के लिए बनी उच्च स्तरीय समिति, तीन महीने में देगी रिपोर्ट

अहमदाबाद- गुजरात के अहमदाबाद में दो दिन पहले हुए भयावह विमान हादसे की जांच के लिए केंद्र सरकार ने एक उच्च स्तरीय बहु-विषयक समिति का गठन किया है। यह समिति 12 जून 2025 को अहमदाबाद से लंदन के गैटविक एयरपोर्ट जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI-171 के दुर्घटनाग्रस्त होने के कारणों की गहराई से जांच करेगी। इस विमान में कुल 242 लोग सवार थे, जिनमें से 241 की मौत हो गई, जबकि एक यात्री चमत्कारिक रूप से जीवित बचा।

नागरिक उड्डयन मंत्रालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार, समिति का मुख्य उद्देश्य दुर्घटना के कारणों की पड़ताल करना और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए प्रभावी और व्यापक मानक संचालन प्रक्रियाएं (एसओपी) तैयार करना है। समिति को सभी संबंधित दस्तावेजों और रिकॉर्ड्स तक पहुंच प्रदान की जाएगी, जिनमें उड़ान डेटा, कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर, विमान रखरखाव रिपोर्ट, एटीसी लॉग और गवाहों की गवाही शामिल हैं। इसके साथ ही, समिति चालक दल, एटीसी और अन्य संबंधित अधिकारियों से पूछताछ भी करेगी और दुर्घटनास्थल का निरीक्षण करेगी।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493