इंदौर- मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के दो साल पूरे हो चुके हैं। प्रदेश की लाड़ली बहनों को अब तक 25 किस्तों का भुगतान किया जा चुका है। हर महीने इस योजना की लाभार्थी लाडली बहनों के खाते में सरकार 1250 रुपये ट्रांसफर करती है। अब सीएम मोहन यादव ने लाड़ली बहनों के लिए बड़ा ऐलान किया है। सीएम यादव ने कहा कि इस साल दीपावली से लाड़ली बहनों को 1500 रुपये मिलेंगे।
इंदौर से सीएम यादव ने लाडली बहना योजना को लेकर कहा कि लाडली बहनों को दीपावली से 1500 प्रतिमाह मिलेंगे इस वर्ष रक्षाबंधन पर ढाई सौ रुपए अतिरिक्त मिलेंगे।।अभी रक्षाबंधन पर 1250 में 250 मिलाकर 1500 देंगे। इस साल दिवाली से 1500 रुपए हर महीने मिलेंगे। आगे भविष्य में तीन हज़ार तक करेंगे।
dharmpath.com dharmpath