CM मोहन यादव 7 दिन की विदेश यात्रा पर रवाना

भोपाल- मध्य प्रदेश में विदेशी निवेशको को आकर्षित करने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 7 दिन की विदेश यात्रा पर रवाना हो गए हैं। मुख्यमंत्री 15 जुलाई तक दुबई में रहेंगे और इस दौरान वे वहां के उद्योगपतियों से मुलाकात करेंगे। इसके बाद वे बुधवार को वह स्पेन के लिए रवाना होंगे।

मुख्यमंत्री की यात्रा की शुरूआत दुबई के होटल अटलांटिस में ब्रांड मध्य प्रदेश के कार्यक्रम से होगी। मुख्यमंत्री दुबई में इंडियन बिजनेस एंड प्रोफेशनल काउंसिल और लुलू, लैंडमार्क जैसे कई बड़े समूहों के प्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे और प्रदेश में रिटेल, लॉजिस्टिक्स के क्षेत्र में इंवेस्टमेंट को लेकर चर्चा करेंगे।

मुख्यमंत्री दुबई में पहले दिन प्रवासी भारतीयों, उद्योगपतियों और फ्रेंड्स ऑफ एमपी के साथ चर्चा करेंगे। यह कार्यक्रम दुबई के होटल अटलांटिस में होगा। इसमें प्रदेश में निवेश के अवसरों, सांस्कृतिक पहचान को दिखाने वाली लघु फिल्म दिखाई जाएगी। इसके अलावा प्रदेश की विविधता और क्षमताओं को दिखाने वाली थीम पर आधारित प्रदर्शनी के जरिए प्रवासी भारतीयों को मध्य प्रदेश की बदलती तस्वीर से रूबरू कराएंगे।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493