पटना-बिहार में आज जन सुराज यात्रा के दौरान, आरा पहुंचे प्रशांत किशोर (PK) को एक अनचाही घटना का सामना करना पड़ा. पदयात्रा और रोड शो के बाद जब वह सभा स्थल की ओर बढ़ रहे थे, तभी एक महिला को भीड़ से निकालने के प्रयास में उन्हें सीने पर गाड़ी के गेट से जोरदार चोट लग गई. यह हादसा अचानक हुआ और वहां मौजूद लोग हैरान रह गए. इन सबके बावजूद, पीके ने हिम्मत दिखाते हुए आगे बढ़ना जारी रखा.
चोट लगने के बाद भी प्रशांत किशोर जैसे-तैसे मंच पर पहुंचे, लेकिन साफ दिखाई दे रहा था कि वह दर्द में हैं. मंच पर उन्होंने ठंडे पानी की बोतल से सीने पर सेक करते हुए लोगों का स्वागत किया. उनके चेहरे पर तकलीफ साफ-साफ दिख रही थी और सभा में मौजूद लोग भी उन्हें देखकर चिंता में थे. जन सुराज के वरिष्ठ नेता उदय नारायण सिंह ने बताया कि पीके को चोट आई है, लेकिन वो जनता से मिलने के लिए दो मिनट मंच पर आए हैं.
dharmpath.com dharmpath