धार- मांडू में कांग्रेस के दो दिवसीय नव संकल्प शिविर में पार्टी ने 2028 के विधानसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर अहम निर्णय लिए। कांग्रेस ने “मध्यप्रदेश में बदलाव” का नारा देते हुए हर विधानसभा सीट के सामाजिक, जातिगत और क्षेत्रीय समीकरणों पर मंथन किया। विधायकों के प्रशिक्षण शिविर में पार्टी ने अगले तीन साल का ब्लू प्रिंट तैयार किया गया है।
शिविर में निर्णय लिया गया है कि प्रदेश में कांग्रेस पार्टी एग्रेशन के साथ सियासत करेगी। राज्य में जनता से जुड़े मुद्दे कैसे उठाए जाएं, इसे लेकर रोड मैप बनाया गया है। विधायक दल ने मंथन के बाद संगठन को रिपोर्ट सौंपी है। कांग्रेस महंगाई, बेरोजगारी, ओबीसी आरक्षण, महिला अपराध, किसान, युवाओं, आदिवासियों को केंद्र में रखकर काम करेगी। संगठन सड़कों पर तो विधायक सदन में बीजेपी को घेरेंगे।
dharmpath.com dharmpath