पाकिस्तानी राजनीतिक टिप्पणीकार नजम सेठी ने भारत को परमाणु हमले की गीदड़भभकी

कराची-पाकिस्तान के सेना प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर ने कुछ दिन पहले अमेरिका की धरती से भारत को परमाणु हमले की गीदड़भभकी दी थी. अब एक और पाकिस्तानी ने ऐसा ही राग अलापा है. इस बार पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के पूर्व चेयरमैन और राजनीतिक टिप्पणीकार नजम सेठी भारत को एक इंटरव्यू के दौरान गैरजिम्मेदार और उकसाने वाला बयान देते दिख रहे हैं.

नजम सेठी को पाकिस्तानी पीएम शाहबाज शरीफ का करीबी माना जाता है. उनके एक साक्षात्कार का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है जिसमें वह बता रहे हैं कि किन स्थितियों में पाकिस्तान भारत पर परमाणु हमला कर सकता है.

नजम सेठी ने कहा कि अगर इंडियन नेवी कराची के पास आकर हमला किया या पाकिस्तानी नौसेना की आवाजाही रोकी तो परमाणु युद्ध होगा. दूसरी कंडीशन बताते हुए सेठी ने कहा कि अगर भारतीय सेना किसी भी सूरत में लाहौर का रुख करती है और इस्लामाबाद की ओर बढ़ती है तो परमाणु हमला किया जाएगा. नजम सेठी ने आगे कहा कि अगर भारत ने सिंधु नदी का पानी रोकने की कोशिश की तो भी परमाणु युद्ध होना है क्योंकि पाकिस्तान इसे अपने अस्तित्व पर संकट मानेगा.

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493