ईरान, अमेरिका ने परमाणु मुद्दे पर बातचीत की

बर्लिन, 7 फरवरी (आईएएनएस)। ईरान के विदेश मंत्री मोहम्मद जवाद जारिफ और अमेरिकी विदेश मंत्री जॉन केरी ने म्यूनिख में नए दौर की बातचीत की, क्योंकि तेहरान और पी5 प्लस1 समूह के बीच परमाणु समझौते के लिए निर्धारित मार्च की समय सीमा करीब आ पहुंची है।

बर्लिन, 7 फरवरी (आईएएनएस)। ईरान के विदेश मंत्री मोहम्मद जवाद जारिफ और अमेरिकी विदेश मंत्री जॉन केरी ने म्यूनिख में नए दौर की बातचीत की, क्योंकि तेहरान और पी5 प्लस1 समूह के बीच परमाणु समझौते के लिए निर्धारित मार्च की समय सीमा करीब आ पहुंची है।

प्रेस टीवी की रपट के अनुसार, दोनों विदेश मंत्रियों ने म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन से अलग शुक्रवार को बातचीत की।

जारिफ और केरी ने इसके पहले जनवरी में स्विस शहर जेनेवा में गहन बातचीत की थी, ताकि ईरान और पी5 प्लस1 समूह के बीच जारी वार्ता को गति दी जा सके। इस समूह में अमेरिका, फ्रांस, ब्रिटेन, चीन, रूस और जर्मनी शामिल हैं।

जारिफ ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर चर्चा के लिए रविवार को एक बैठक में हिस्सा लेने वाले हैं, जिसमें केरी के साथ ही फ्रांस और जर्मनी के विदेश मंत्री लॉरेंट फेबियस और फ्रैंक वाल्टर स्टीनमीयर भी शामिल होंगे।

यूरोपीय संघ की विदेश नीति प्रमुख फेडरिका मोघरिनी भी बैठक में हिस्सा ले सकती हैं।

जारिफ जर्मन विदेश मंत्री के साथ अकेले में भी बातचीत करेंगे।

जेनेवा में नवंबर 2013 में एक अंतरिम समझौते पर बनी सहमति के बाद से वार्ताकार पक्ष अंतिम समझौते के लिए निर्धारित दो समय सीमा लांघ चुके हैं, लेकिन कोई समझौता अभी तक सामने नहीं आ पाया है।

ईरान और पी5 प्लस1 देश अब पहली मार्च तक एक उच्चस्तरीय राजनीतिक समझौते पर पहुंचना चाहते हैं और समझौते के पूर्ण तकनीकी विवरणों की पुष्टि पहली जुलाई तक करना चाहते हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493