किम ने करवाया हेयरकट

लॉस एंजेलिस, 7 फरवरी (आईएएनएस)। रिएलिटी टीवी स्टार किम कर्दाशियां ने अपने बालों को लांग बॉब स्टाइल में कटवाया है।

उन्होंने शुक्रवार को नए हेयरकट वाली अपनी तस्वीर ट्विटर पर साझा की।

तस्वीर के साथ किम ने लिखा, “आज मैंने बाल छोटे करवा लिए।”

कंधों तक आती जुल्फों वाला यह हेयर कट किम ने 57वें ग्रैमी अवॉर्ड्स के दो दिन पहले करवाया है। किम पति केनी वेस्ट के साथ समारोह में रेड काप्रेट पर नजर आएंगी।

केनी को अवॉर्ड की बेस्ट रैप/संग कोलैबोरेशन एंड बेस्ट रैप सांग की श्रेणी में नामांकन मिला है। समारोह में केनी प्रस्तुति भी देंगे।

केनी के अलावा गायिका रिहाना और पॉल मैककर्टनी भी कार्यक्रम पेश करेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493