सोफी 50 की उम्र में बनेंगी मां

लॉस एंजेलिस, 7 फरवरी (आईएएनएस)। अमेरिकी गायिका-गीतकार सोफी बी. हॉकिंस दूसरे बच्चे की मां बनने वाली हैं।

वेबसाइट ‘पीपुल डॉट कॉम’ की रिपोर्ट के अनुसार, 50 वर्षीया सोफी ने खुलासा किया कि उन्होंने स्पर्म डोनेशन के जरिए गर्भधारण किया है।

उन्होंने कहा, “मुझे महसूस हुआ कि डेशील को छोटे भाई-बहन की जरूरत है।” छह वर्षीय डेशील सोफी और उनके पूर्व साथी गिगि गेस्टन की संतान हैं।

उन्होंने आगे कहा, “मेरे बेटे के पास सिर्फ उसकी मां है और वह भी 50 साल की हो चुकी है। मैं चाहती थी कि मेरे बाद उसके पास अपना कहने के लिए कोई और हो।”

सोफी ने हालांकि यह स्वीकार किया कि गर्भधारण का फैसला लेने से पहले उन्होंने बहुत सोचा विचार और कई बार घबराई भी थीं।

उन्होंने कहा, “मैं यह सोचकर रुआंसी हो जाती थी कि उम्रदराज हो चुकी हूं। लेकिन अब मुझे डर नहीं लग रहा और खुद को स्वस्थ और मजबूत महसूस कर रही हूं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493