इंदौर-मध्य प्रदेश लोकायुक्त टीम प्रदेशभर में भ्रष्टाचारियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। इंदौर से एक ऐसा ही मामला सामने आया है जहां आजाद नगर थाने के एसआई धर्मेंद्र राजपूत रंगे हाथों रिश्वत लेते हुए लोकायुक्त टीम के हत्थे चढ़ गए। आरोपी एसआई ने हत्या के मामले में एक युवक के पिता से 1 लाख रुपए बतौर रिश्वत की मांग की थी।
एसआई द्वारा रिश्वत की मांग किए जाने के बाद युवक ने इसकी शिकायत लोकायुक्त पुलिस के समक्ष की। इसके बाद लोकायुक्त पुलिस की टीम सक्रिय होकर पर्याप्त सूबूत जुटाने के लिए एसआई के पीछे लग गई। आज यानी सोमवार को आरोपी एसआई ने युवक को रिश्वत के पैसों के साथ थाने के बाहर एक दुकान के पास बुलाया था। एसआई द्वारा बताई जगह पर जैसे ही युवक ने रिश्वत के पैसे थमाए वैसे ही लोकायुक्त पुलिस की टीम ने उसे रंगे हाथों धर दबोचा।
dharmpath.com dharmpath