भोपाल- मध्यप्रदेश में एक बार फिर आईएएस अफसरों के तबादले किए गए हैं। सरकार ने 20 अफसरों को इधर से उधर किया है।
2008 बैच के आईएएस विशेष गढ़पाले को ऊर्जा विभाग में उपसचिव बनाया गया है। वंदना वैद्य को मप्र वित्त निगम इंदौर में प्रबंध संचालक बनाया गया है।
तपस्या परिहार को कटनी नगर निगम का आयुक्त बनाया है। दलीप कुमार देवास नगर निगम के कमिश्नर होंगे। अनिल भाना को रतलाम नगर निगम कमिश्नर की जिम्मेदारी सौंपी है।
7 दिन पहले ही 14 अफसरों के तबादले किए गए थे।
इनके हुए तबादले
गजेन्द्र सिंह नागेश- नरसिंहपुर के जिला पंचायत सीईओ बने।
विशेष गढ़पाले: ऊर्जा विभाग में उप सचिव बने।
वंदना वैद्य: मप्र वित्त निगम की प्रबंध संचालक बनीं।
गुरु प्रसाद- मुख्य सचिव कार्यालय में उप सचिव बने।
दिव्यांक मिश्रा- नगरीय प्रशासन विभाग में अपर आयुक्त बने।
तपस्या परिहार: कटनी नगर निगम आयुक्त बनीं।
शिशिर गेमावत: नगरीय प्रशासन विभाग में अपर आयुक्त बने।
नेहा जैन: नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण इंदौर में उप संचालक बनीं।
श्रेयांस कुमट: उज्जैन के जिला पंचायत सीईओ बने।
तन्मय वशिष्ठ शर्मा: भोपाल नगर निगम में अपर आयुक्त बने।
dharmpath.com dharmpath