ताइवान विमान हादसे में मृतकों की संख्या 40 हुई

ताइपे/बीजिंग, 7 फरवरी (आईएएनएस)। ताइवान में ट्रांसएशिया एयरवेज की विमान दुर्घटना में पांच और शव बरामद किए गए हैं। इस तरह हादसे में मारे गए लोगों की संख्या 40 हो गई है। तीन यात्री अब भी लापता हैं।

ताइपे/बीजिंग, 7 फरवरी (आईएएनएस)। ताइवान में ट्रांसएशिया एयरवेज की विमान दुर्घटना में पांच और शव बरामद किए गए हैं। इस तरह हादसे में मारे गए लोगों की संख्या 40 हो गई है। तीन यात्री अब भी लापता हैं।

विमान संख्या जीई-235 वाला विमान ताइपे से चीनी शहर किनमेन की उड़ान पर था, जिसमें चालक दल के पांच सदस्य और 53 यात्री सवार थे। विमान उड़ान के 10 मिनट बाद ही दुर्घटनाग्रस्त होकर ताइपे में कीलुंग नदी में गिर गया था।

इस हादसे में 15 लोगों की जान बच गई। इस विमान में 31 जापानी नागरिक सवार थे जिसमें से 26 की मौत हो गई।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रपट के अनुसार, बचावकर्मियों को शव नदी में दुर्घनास्थल के पास 500 से 600 मीटर के दायरे में एवं एक किलोमीटर की गहराई में मिले।

ताइपे में 10 फरवरी को एक शोकसभा का आयोजन किया गया है, जिसमें विमान दुर्घटना के मृतकों को श्रद्धांजलि दी जाएगी।

विमान पर सवार लोगों के अलावा एक टैक्सी में सवार एक महिला और उसका चालक भी घायल हुए हैं, अनियंत्रित होने के बाद विमान का एक पंख इसी टैक्सी से टकराया था। अभी तक दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

विमान का निर्माण फ्रांस में हुआ था और इसका इंजन कनाडा में बना था। दोनों देशों से भी जांचकर्ताओं को बुलाया गया है।

ट्रांसएशिया ने दुर्घटना में घायल सभी लोगों को मुआवजे के तौर पर 200,000 न्यू ताइवान डॉलर देने का फैसला किया है। विमान कंपनी टैक्सी सवार घायलों को भी मुआवजा देगी। साथ ही हादसे में मृतकों के परिवारों को 12 लाख न्यू ताइवान डॉलर की मुआवजा राशि दी जाएगी।

ट्रांसएशिया एयरवेज की स्थापना 1951 में हुई थी। ताइवान की यह पहली निजी विमान सेवा कम दूरी की उड़ानों का संचालन करती है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493