भारतीय मूल के जोहरान ममदानी बने न्यूयॉर्क सिटी के मेयर

न्यू यॉर्क-भारतीय मूल के डेमोक्रेटिक सोशलिस्ट जोहरान ममदानी ने अमेरिकी राजनीति के सबसे प्रतिष्ठित शहरी चुनावों में से एक, न्यूयॉर्क सिटी मेयर का चुनाव में शानदार जीत हासिल की है। 34 वर्षीय ममदानी ने 948,202 वोट हासिल किए जो कुल वोटों का 50.6 प्रतिशत है। उन्होंने न सिर्फ रिपब्लिकन उम्मीदवार कर्टिस स्लिवा को बल्कि राजनीतिक रूप से बेहद प्रभावशाली पूर्व गवर्नर एंड्रयू कुओमो को भी हराया जो इस बार स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में मैदान में थे।

पूर्व गवर्नर एंड्रयू कुओमो जिन्होंने पहले डेमोक्रेटिक प्राइमरी में ममदानी से हारने के बाद निर्दलीय रूप से चुनाव लड़ा था। उन्हें 776,547 वोट यानी 41.3 प्रतिशत मत मिले। रिपब्लिकन उम्मीदवार कर्टिस स्लिवा तीसरे स्थान पर रहे। उन्हें 137,030 वोट मिले। ट्रंप के खुले समर्थन के बावजूद कुओमो ममदानी को मात नहीं दे पाए।

जोहरान ममदानी की जीत से पहले डोनल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर पोस्ट कर लोगों से उन्हें वोट न देने की अपील की थी। ट्रंप ने कहा था कि अगर कम्युनिस्ट उम्मीदवार ममदानी मेयर बनते हैं तो यह आर्थिक और सामाजिक आपदा साबित होगी। उन्होंने यहां तक चेतावनी दी थी कि ममदानी की जीत की स्थिति में वह न्यूयॉर्क के लिए फेडरल फंड में कटौती कर देंगे। ट्रंप ने अपने पोस्ट में लिखा था, “अगर जोहरान ममदानी जीत जाते हैं तो मैं अपने प्यारे पहले घर न्यूयॉर्क के लिए न्यूनतम आवश्यक राशि से अधिक यूनियन फंड नहीं भेज पाऊंगा।”

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493