डिंडौरी- मध्य प्रदेश के डिंडौरी जिले के बजाग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर (बीएमओ) डॉ. विपिन राजपूत का वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। बुधवार को कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया ने उन्हें पद से हटा दिया। वीडियो में डॉ. राजपूत को सरकारी बंगले में कथित तौर पर नशा करते हुए देखा गया था।
वीडियो में डॉ. विपिन राजपूत एक हाथ में बोतल और दूसरे में चिलम लिए दिखाई दे रहे हैं। वे मुंह से धुआं निकालते नजर आते हैं और उनके आसपास कुछ अन्य लोग भी बैठे हैं जिनके उनके स्टाफ या साथी डॉक्टर होने की आशंका है। यह वीडियो कथित तौर पर सरकारी आवास का बताया जा रहा है।
dharmpath.com dharmpath