सागर: ट्रक ने 4 बाइकसवार युवकों को कुचला, सभी की मौत

सागर-मध्य प्रदेश के सागर जिले में शनिवार रात एक निजी बस और बाइक की टक्कर में चार किशोरों की मौत हो गई। हादसा रहली थाना क्षेत्र के अनंतपुरा गांव के पास हुआ। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार सभी युवक सड़क किनारे दूर जा गिरे और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। पुलिस ने बस को जब्त कर लिया है और चारों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

पुलिस के अनुसार, चारों युवक अनंतपुरा गांव से सिमरिया हर्राखेड़ा की ओर जा रहे थे। जबकि, बस सिमरिया से दमोह की ओर जा रही थी। मृतकों की पहचान शिवम पिता रामचरण पाल (18), सत्यम पिता रामचरण पाल (17), प्राशू उर्फ प्रशांत पिता खुमान पाल (14) और उमेश पिता चेतू पाल (16) के रूप में हुई है। शिवम और सत्यम सगे भाई थे जबकि प्रशांत अपने परिवार का इकलौता बेटा था। वहीं, उमेश दो भाइयों में छोटा था। एक ही परिवार के तीन घरों में बेटों की अचानक मौत से गांव में मातम छा गया है। फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

हादसे की खबर मिलते ही देवरी विधायक बृजबिहारी पटेरिया मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवारों से मिलकर संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि चार मासूमों की दर्दनाक मौत बेहद दुखद है। साथ ही उन्होंने प्रशासन की ओर से हर संभव मदद दिलाने का भरोसा जताया है। विधायक ने बताया कि वे बंडा में आयोजित मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में जा रहे थे लेकिन सूचना मिलते ही तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर मृतकों के परिजनों को सहायता राशि उपलब्ध कराने की मांग भी की है।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493