ऑस्कर में ‘बेस्ट ड्रेस्ड’ अवार्ड पाना चाहती हैं जूलियन मूर

लॉस एंजेलिस, 8 फरवरी (आईएएनएस)। हॉलीवुड अभिनेत्री जुलियन मूर बाफ्टा और ऑस्कर अवार्ड में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का अवार्ड पाना चाहती हैं, लेकिन उनके अनुसार उन्हें इस अवार्ड समारोह में अगर बेस्ट ड्रेस्ट का अवार्ड मिले तो वह उनके लिए सम्मान की बात होगी।

वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ के मुताबिक, 54 वर्षीय अभिनेत्री को बाफ्टा और ऑस्कर में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का खिताब मिलने की संभावना है। उनका कहना है कि चार बार नामित होने के बावजूद उन्हें अब तक यह पुरस्कार नहीं मिला है और अगर उन्हें इस बात से खुशी होगी अगर उन्हें बेस्ट ड्रेस्ड का अवार्ड मिले।

‘द सन’ समाचार पत्र के अनुसार, उन्होंने कहा, “आप जानते हैं, यह मेरे लिए सम्मान की बात है। उस रात सबसे अच्छी पोशाक पहनना मजेदार है।”

मूर को उनकी 2014 की फिल्म ‘स्टील एलिस’ में उनकी भूमिका के लिए नामित किया गया है, जिसमें उन्होंने एल्जाइमर से पीड़ित महिला की भूमिका अदा की है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493