माइली ने पालतू मछली का टैटू गुदवाया

लॉस एंजेलिस, 8 फरवरी (आईएएनएस)। गायिका माइली सायरस ने अपने शरीर पर एक नया टैटू गुदवाया है। यह टैटू संभवत: हाल में मरी उनकी पालतू मछली को उनकी श्रद्धांजलि है। उन्होंने पहले भी कई टैटू गुदवाए हैं।

माइली की बाईं भुजा पर यह नया टैटू इस विद्या के आर्टिस्ट डा. वू ने गोदा है। उन्होंने इसकी एक तस्वीर अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की। तस्वीर में माइली की मछली पीबीएफ की छवि दिखी।

तस्वीर के कैप्शन में लिखा था, “पीबीएफ की आत्मा को शांति मिली।”

हालांकि, माइली ने फिलहाल अपने नए टैटू के प्रति कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। लेकिन उन्होंने गुरुवार को इंस्टाग्राम पर पीबीएफ की एक तस्वीर साझा की और उसके कैप्शन में लिखा, “मुझे गुडबाय से नफरत है।”

माइली ने अपने शरीर पर कुल 15 टैटू गुदवाए हैं, जिसमें चंद्र ग्रहण व उनके पालतू कुत्ते फ्लोयड का टैटू भी शामिल है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493