पिता बनना गैराज में काम करने जैसा है : टॉटम

लॉस एंजेलिस, 8 फरवरी (आईएएनएस)। हॉलीवुड अभिनेता चैनिंग टॉटम ने कहा कि जब वह पहली बार पिता बने, उन्हें गैराज में काम करने वाले जैसा एहसास होता था, जो गाड़ियों के टायर बदलता है।

टॉटम की पत्नी जेना डिवान-टॉटम ने मई 2013 में उनकी पहली संतान एवर्ली को जन्म दिया था, लेकिन टॉटम को बेटी के जन्म के पहले साल पिता बनने का एहसास कम और उनके कर्मचारी होने का एहसास ज्यादा होता था।

वेबसाइट ‘डेलीमेड डॉट को डॉट यूके’ के अनुसार टॉटम ने कहा, “बच्चे के शुरुआती साल में हम लोग जो कर सकते हैं, वह है उनका डाइपर बदलना, इस तरह आप अपने साथी की मदद कर सकते हैं। यह किसी रेस के दौरान गाड़ी का टायर बदलने जैसा है। पहले साल में ऐसा ही होता है। सभी पुरुष अपनी साथी के सहयोगी होते हैं।”

टॉटम की बेटी एवर्ली अब 20 महीने की हो चुकीं हैं और उसने चलना और बात करना शुरू कर दिया है।

टॉटम ने कहा, “अब मजा आने लगा है। एवर्ली डडा बोलने लगी है और मुझे पहचानती है। वह चलने भी लगी है और अब उसके साथ मजा आता है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493