दीके की अगली फिल्म में जीवा

चेन्नई, 8 फरवरी (आईएएनएस)। पिछले साल ब्लॉकबस्टर तमिल फिल्म ‘यामिरुक्का बायमेय’ से निर्देशन की शुरुआत करने वाले निर्देशक दीके आगे अभिनेता जीवा को लेकर एक फिल्म का निर्देशन करेंगे।

तमिल की इस फिल्म का नाम फिलहाल तय नहीं है।

दीके ने आईएएनएस को बताया, “जीवा के साथ फिल्म की शूटिंग जल्द शुरू होगी। मैं कहानी के बारे में अधिक जानकारी नहीं दे सकता, लेकिन यह मेरी पहली फिल्म से बिल्कुल अलग होगी। मेरी पहली फिल्म बनाने वाले अल्रेड कुमार इस फिल्म को भी बनाएंगे।”

फिल्म के बाकी कलाकारों का चयन जल्द होगा।

दीके से जुड़े एक सूत्र के अनुसार, फिल्म की शूटिंग मार्च में शुरू होने की उम्मीद है।

‘यामिरुक्का बायमेय’ का हिंदी रीमेक बनाने की बात चल रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493