वेनेजुएला-पिछले कुछ घंटों से अंतरराष्ट्रीय मीडिया और सोशल मीडिया पर वेनेजुएला को लेकर एक सनसनीखेज दावा किया जा रहा है. कहा जा रहा है कि अमेरिका ने वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी को हिरासत में ले लिया है. वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दोनों को कब्जे में लेने की बात पर मुहर लगा दी. उन्होंने आधिकारिक बयान जारी करते हुए दावा किया अमेरिकी सुरक्षा बलों ने एक विशेष अभियान के तहत, वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी को पकड़ लिया है.
इससे पहले, शनिवार सुबह वेनेजुएला की राजधानी काराकस में कई धमाकों की खबरें आईं. कुछ सरकारी इमारतों के आसपास धुआं देखा गया. सरकार समर्थक मीडिया ने इसे तकनीकी हादसा बताया, जबकि विपक्षी सूत्रों और सोशल मीडिया पर इसे हवाई हमला कहा गया. सच क्या है ये अब तक पूरी तरह से साफ नहीं हो पाया.
अमेरिका-वेनेजुएला तनाव में अब तक क्या-क्या हुआ?
- डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि राष्ट्रपति मादुरो और उनकी पत्नी को वेनेजुएला से बाहर ले जाया गया है.
- साथ ही ट्रंप ने ऐलान किया कि वह इस मुद्दे पर भारतीय समयानुसार रात 8 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे.
- राष्ट्रपति मादुरो और उनकी पत्नी के कब्जे को लेकर वेनेजुएला सरकार की ओर से अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है.
- मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिका ने रात करीब 2 बजे वेनेजुएला के चार शहरों में हमले किए थे. इसमें सैन्य ठिकाने भी शामिल हैं.
- हमलों के बाद राष्ट्रपति मादुरो ने देश में इमरजेंसी लगाने का ऐलान किया. साथ ही अमेरिका पर तख्तापलट की कोशिश का आरोप लगाया.
- राष्ट्रपति मादुरो का कहना था कि अमेरिका वेनेजुएला के तेल और खनिज संसाधनों पर कब्जा करना चाहता है.
- वेनेजुएला राष्ट्रपति द्वारा ये बयान दिए जाने के लगभग एक घंटे बाद ट्रंप ने उन्हें पकड़ने का दावा किया.
- वहीं, वेनेजुएला की उपराष्ट्रपति ने मादुरो के जीवित होने के प्रमाण और उनके ठिकाने की जानकारी देने की मांग की है.
- कोलंबिया स्थित अमेरिकी दूतावास ने लोगों से वेनेजुएला की राजधानी काराकास और उसके आसपास की यात्रा से बचने की सलाह दी है.
- वेनेजुएला पर हमले के बाद US के फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन ने अमेरिकी कमर्शियल फ्लाइट्स को वेनेजुएला के एयर स्पेस में उड़ने से रोकने का आदेश दिया है.
dharmpath.com dharmpath