इवांस से शर्त हारने पर प्रैट का अस्पताल दौरा

बोस्टन, 8 फरवरी (आईएएनएस)। ‘गार्जियन्स ऑफ द गैलेक्सी’ फिल्म के नायक क्रिस प्रैट ने अमेरिकी अभिनेता क्रिस इवांस से ‘सुपर बाउल’ शर्त हारने के बाद शर्त के मुताबिक, स्टार लॉर्ड (सुपरहीरो किरदार) की पोशाक पहनकर चंदे से चलने वाले एक अस्पताल का दौरा किया।

वेबसाइट ‘ऐसशोबिज डॉट कॉम’ के अनुसार, प्रैट व इवांस यहां शुक्रवार को क्रिस्टोफर्स हैवन अस्पताल में बीमार बच्चों से मिलने पहुंचे।

एक गैर सरकारी संस्था (एनजीओ) द्वारा पोस्ट की गई तस्वीरों में दोनों अभिनेता अस्पताल में बच्चों के साथ नजर आ रहे हैं।

एनजीओ ने लिखा, “क्रिस प्रैट व क्रिस इवांस बाउल शर्त के उपलक्ष्य में यहां क्रिस्टोफर्स हैवन में परिवारों से मिले। उनका दौरा पेशेवर अमेरिकी फुटबॉल टीम न्यू इंग्लैंड पैट्रीओट्स की जर्सियों व बच्चों के लिए लाए गए ढेर सारे खिलौना से पूरा हो गया। बच्चों के लिए खिलौने व उपहार बैग भेजने के लिए आपका शुक्रिया न्यूबरी कॉमिक्स व डिजनी। वे (बच्चे) यह दिन कभी नहीं भूलेंगे।”

पिछले माह दोनों अभिनेताओं ने अमेरिकन फुटबॉल के फाइनल नतीजों को लेकर शर्त लगाई थी। फाइनल एक फरवरी को एरिजोना में न्यू इंग्लैंड पैट्रीओट्स ने सीटल सीहॉक्स के खिलाफ जीता।

एक तस्वीर में दोनों अभिनेता न्यू इंग्लैंड पैट्रीओट्स की 49 नंबर की एक जर्सी थामे हुए हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493