इंदौर-भागीरथपुरा में गंदा और दूषित पानी पीने से मौतों के बाद कांग्रेस ने इस मुद्दे पर जमकर प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भागीरथपुरा में प्रदर्शन के दौरा कांग्रेस और भाजपा समर्थक आपस में भिड़ गए। जमकर धक्का-मुक्की और नारेबाजी भी हुई। प्रशासन ने पूरे इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया था। जानकारी अनुसार इलाके में अब तक 16 मौतें होना बताया जा रहा है।
दूषित पानी से मौतों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। इसको लेकर कांग्रेस ने शनिवार को भागीरथपुरा में जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान बीजेपी और कांग्रेस आपस कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए और हंगामा की स्थिति निर्मित हो गई। मामले में बताया गया कि पूर्व मंत्री सज्जन वर्मा सहित कुछ कांग्रेस नेताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इधर प्रदर्शन के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सामूहिक गिरफ्तारियां दी हैं। कांग्रेस ने बीजेपी पर विपक्ष की आवाज दबाने का भी आरोप लगाया।
कांग्रेस पार्टी का आरोप है कि भागीरथपुरा में दूषित और गंदा पानी पीने के बाद सैकड़ों की संख्या में लोग बीमार हो गए वहीं बच्चों सहित 16 मौतों के आंकड़े सामने आ चुके हैं। भाजपा सरकार मौतों को छिपा रही है। वहीं जब कांग्रेस नेता पीड़ित परिवारों से मिलने जाते हैं, तो भाजपा उन्हें रोकती है। पुलिस को आगे करती है। कांग्रेस का सीधा आरोप है कि भाजपा जनहित के मुद्दों पर उसे विरोध करने से रोकती है।
dharmpath.com dharmpath