बलूचिस्तान- पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में शनिवार सुबह बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने एक साथ 12 से जगहों पर हमला कर दिया। न्यूज एजेंसी AFP के मुताबिक, इन हमलों में कम से कम 10 पाकिस्तानी सुरक्षाकर्मियों की मौत हो गई। जबकि, जवाबी कार्रवाई में बलूच लिबरेशन आर्मी के 37 लड़ाकों को मार गिराने का दावा किया गया है।
सुरक्षा अधिकारियों के अनुसार, विद्रोहियों ने राजधानी क्वेटा समेत पसनी, मस्तुंग, नुश्की और ग्वादर जिलों में एक साथ हमले किए थे। क्वेटा में हुए हमलों में कम से कम चार पुलिसकर्मियों के मारे जाने की पुष्टि हुई है। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि ये चारों कुल 10 मृत सुरक्षाकर्मियों की संख्या में शामिल हैं या नहीं।
BLA ने इन हमलों को ऑपरेशन हेरोफ नाम दिया है। संगठन ने दावा किया है कि उसने सैन्य ठिकानों, पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारियों को जानबूझकर निशाना बनाया। इसके साथ ही मुख्य राजमार्गों को बंद कर दिया गया ताकि सेना की मूवमेंट और जवाबी कार्रवाई में बाधा डाली जा सके।
dharmpath.com dharmpath