रतलाम-रतलाम शहर के सबसे व्यस्त इलाके चांदनी चौक में सोमवार को एक आर्म्स दुकान में अचानक तेज धमाका हो गया। धमाके के तुरंत बाद दुकान में आग लग गई जिसमें तीन लोग गंभीर रूप से झुलस गए। सभी घायलों को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। घटना के बाद झुलसे हुए एक व्यक्ति का मदद मांगते हुए वीडियो भी सामने आया है।
जानकारी के मुताबिक, चांदनी चौक स्थित अब्दुल कादरी की आर्म्स दुकान में बंदूकें और अन्य हथियारों से जुड़ा सामान रखा हुआ था। हादसे के बाद दुकान के अंदर से खाली कारतूस भी बरामद हुए हैं। बताया जा रहा है कि घटना के समय दुकान में वेल्डिंग का काम चल रहा था। इसी दौरान निकली चिंगारी वहां रखे बारूद पर जा गिरी जिससे जोरदार विस्फोट हो गया।
dharmpath.com dharmpath