जबलपुर-मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले की सिहोरा तहसील के आजाद चौक क्षेत्र में गुरुवार रात मंदिर और मस्जिद में एक साथ चल रहे धार्मिक अनुष्ठानों के दौरान विवाद शुरु हो गया। यह विवाद कुछ ही देर में हिंसक रूप में बदल गया और मारपीट और पथराव होने लगी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बल प्रयोग कर हालात पर काबू पा लिया। प्रशासन के अनुसार, किसी भी धार्मिक स्थल को नुकसान नहीं पहुंचा है और न ही कोई हताहत हुआ है। अब क्षेत्र में शांति है लेकिन एहतियातन भारी पुलिस बल तैनात कर लगातार गश्त की जा रही है।घटना गुरुवार रात लगभग साढ़े नौ बजे वार्ड संख्या 5 स्थित आजाद चौक में हुई। यहां मस्जिद और दुर्गा मंदिर आमने-सामने स्थित हैं। उस समय मंदिर में आरती और मस्जिद में रमजान की नमाज चल रही थी। जानकारी के मुताबिक, लाउडस्पीकर बजाने को लेकर दोनों समुदायों के कुछ लोगों के बीच कहासुनी शुरू हो गई जो देखते ही देखते विवाद में बदल गई। इसी दौरान अफवाह फैली कि मंदिर की ग्रिल तोड़ दी गई है। जिसके बाद माहौल और अधिक तनावपूर्ण हो गया और पथराव होने लग गई। आसपास खड़े वाहनों और कुछ दुकानों में तोड़फोड़ भी की गई।
dharmpath.com dharmpath