गोवा में गढ़ी गई फैशन की नई परिभाषा

कंडोलिम, 9 फरवरी (आईएएनएस)। गोवा के कंडोलिम बीच पर फैशन की नई परिभाषा गढ़ी गई। जियोनी स्मार्टफोन्स इंडिया बीच फैशन वीक (आईबीएफडब्ल्यू) में।

कंडोलिम, 9 फरवरी (आईएएनएस)। गोवा के कंडोलिम बीच पर फैशन की नई परिभाषा गढ़ी गई। जियोनी स्मार्टफोन्स इंडिया बीच फैशन वीक (आईबीएफडब्ल्यू) में।

विवाह के लिए विशेष स्थान का चयन करने की योजना बना रहे फैशन प्रेमी युवाओं के नजरिए से यह फैशन शो कुछ नया और ताजगी भरा रहा।

कंडोलिम के ग्रैंड मरक्योर में आयोजित तीन दिवसीय फैशन शो का उद्घाटन गोवा के उपमुख्यमंत्री फ्रांसिस डिसूजा ने किया। भारतीय फैशन जगत के उस्ताद माने जाने वाली कई हस्तियों जैसे अनुपमा दयाल, बबिता मल्कानी, फाल्गुनी एंड शेन पीकॉक, कोमल सूद, नचिकेत बार्वे, प्रिया कटारिया पुरी, राकेश अग्रवाल, रिंपल, जेम्स फर्रिरा, अंजलि एंड अर्जुन कपूर और हरप्रीत नरूला ने फैशन शो में शिरकत की और अपने संग्रह का प्रदर्शन किया।

डेस्टिनेशन वेडिंग थीम वाले फैशन शो का आगाज दयाल के ‘मस्ती’ संग्रह से हुआ। वहीं बार्वे का अफ्रीका के कालाहारी एवं नामिब मरुस्थल से प्रेरित डिजाइनर संग्रह ने भी लोगों को काफी पसंद आया।

फर्रिरा के बीचवियर संग्रह ने गोवा में आयोजित फैशन शो का आनंद बढ़ा दिया। अंजलि एंड अर्जुन कपूर ने विवाह के संगीत, कॉकटेल और दावत जैसे मौकों के लिए अपना ‘पर्सियन फेंटसी’ संग्रह पेश किया।

बॉलीवुड अभिनेता अली फजल और अभिनेत्री अमृता अरोड़ा ने डिजाइनर डॉली सिधवानी के संग्रह को पेश किया।

डॉली के शो के दौरान उनके पति फिल्म निर्माता रितेश सिधवानी सहित संजय एवं महीप कपूर, चंकी एवं भावना पांडे, जोया अख्तर और सारा जेन डायस जैसी सिनेहस्तियों ने शिरकत की।

डिजाइनर अमृता मारवा के संग्रह का प्रदर्शन रैंप पर अभिनेत्री श्रिया सरन ने किया। इस आयोजन का समापन बीते शनिवार हुआ।

फैशन आइटम के घरेलू खरीदार अजा, फ्यूल और इंडियाक्वीन डॉट कॉम ने इस शो का करीब से जायजा लिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493