भारत ने शुरू की बल्लेबाजी, अभिषेक शर्मा के साथ संजू सैमसन क्रीज पर मौजूद

अहमदाबाद : भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल आज अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) में खेला जा रहा है. दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम में सूर्य कुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय टीम और मिचेल स्टैंनर की कप्तानी वाली न्यूजीलैंड टीम आमने-सामने हैं. भारत ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया है और सिर्फ एक मैच हारा है. सेमीफाइनल में टीम इंडिया ने इग्लैंड को 7 रन से हराकर फाइनल में जगह बनाई. दूसरी ओर न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका को 9 विकेट से हराकर खिताबी मुकाबले में प्रवेश किया.साल 2024 की टी20 चैंपियन भारत अपने घर में खिताब बचाने के इरादे से मैदान में उतरी है. अगर टीम इंडिया यह मैच जीतती है तो वह बतौर मेजबान ट्रॉफी जीतने वाली पहली टीम बन सकती है और तीसरी बार टी20 विश्व कप जीतने का रिकॉर्ड भी बना सकती है. वहीं न्यूजीलैंड दूसरी बार टी20 विश्व कप के फाइनल में पहुंची है. 2021 में केन विलियमसन की कप्तानी में टीम फाइनल तक पहुंची थी, लेकिन ऑस्ट्रेलिया से हार गई थी. अब सेंटनर की कप्तानी में न्यूजीलैंड के पास अपना पहला टी20 विश्व कप जीतने और विश्व चैंपियन बनने का बड़ा मौका है. ऐसे में दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है.

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493