भोपाल ग्रेटर मेट्रोपॉलिटन रीजन का नोटिफिकेशन जारी

भोपाल- मध्यप्रदेश सरकार ने भोपाल मेट्रोपॉलिटन रीजन को लेकर अधिसूचना जारी कर दी है। इसी के साथ राजधानी भोपाल अब पारंपरिक जिला सीमाओं से आगे बढ़कर 6 जिलों और 2510 गांवों को समेटने वाले विशाल महानगरीय क्षेत्र के रूप में विकसित हो जाएगी। 12,098 वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल में फैला यह रीजन भोपाल, सीहोर, रायसेन, विदिशा, राजगढ़ और नर्मदापुरम के चुनिंदा हिस्सों को जोड़ेगा। सरकार ने इसे मध्यप्रदेश में अब तक का सबसे बड़ा क्षेत्रीय शहरी नियोजन प्रयोग माना है। इसका उद्देश्य अनियंत्रित शहरी विस्तार को व्यवस्थित विकास में बदलना है।

यह नई व्यवस्था मध्यप्रदेश मेट्रोपॉलिटन रीजन प्लानिंग एंड डेवलपमेंट एक्ट 2025 के तहत लागू की गई है। इस कानून को पहले मोहन कैबिनेट की मंजूरी मिली थी। वहीं, बाद में विधानसभा से इसे पारित किया गया। अधिसूचना जारी होने के साथ अब इस रीजन के संचालन के लिए अधिकारियों और कर्मचारियों की प्रतिनियुक्ति की प्रक्रिया शुरू होगी। जबकि, पूरे क्षेत्र के विकास और समन्वय के लिए उच्चाधिकार प्राप्त मेट्रोपॉलिटन रीजनल प्लानिंग बोर्ड का गठन किया जाएगा।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493