MP: सलाद को लेकर शादी में हुआ बवाल

सागर-मध्य प्रदेश के सागर जिले के खुरई में एक शादी समारोह में प्रीतिभोज के दौरान सलाद न मिलने की वजह से बड़ा विवाद खड़ा हो गया। सागर रोड स्थित शगुन मैरिज गार्डन में गुरुवार को हुए इस घटनाक्रम में दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और देखते ही देखते मारपीट, तोड़फोड़ और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना में करीब 5 से 6 लोग घायल हुए हैं। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

जानकारी के मुताबिक, अहिरवार समाज के एक युवक की शादी के बाद भोज का आयोजन चल रहा था। बीना के मंडी बामौरा क्षेत्र से आए लड़की पक्ष के कुछ लोग खाने में सलाद में प्याज न मिलने पर आपत्ति जताई। इस पर कैटरर ने बताया कि सलाद तैयार किया जा रहा है और जल्द परोसा जाएगा लेकिन इसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते बहस तेज हुई और दोनों पक्षों के बीच गाली गलौज से मामला हाथापाई तक पहुंच गया।

देखते ही देखते स्थिति इतनी बिगड़ गई कि लोग कुर्सियां उठाकर एक दूसरे पर हमला करने लगे और मैरिज गार्डन में रखे सामान में भी तोड़फोड़ की गई। इस दौरान कई लोग घायल हो गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हंगामे के बीच लोग जान बचाकर इधर-उधर भागते नजर आए।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481