भोपाल समेत कई जिलों में हुई आंधी बारिश, IMD ने जारी किया 72 घंटे का अलर्ट

भोपाल-मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने अचानक करवट ले ली है। शनिवार को राजधानी भोपाल समेत कई जिलों में तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि हुई। इसकी वजह से भीषण गर्मी से तो राहत मिली लेकिन जनजीवन काफी प्रभावित हुआ। साथ ही फसलों को भी काफी नुकसान पहुंचा। इसी बीच मौसम विभाग ने राज्य सहित देश के कई हिस्सों में अगले 72 घंटे तक तेज बारिश, आंधी और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है।

भोपाल में शनिवार दोपहर बाद बारिश दर्ज की गई थी। जबकि, रायसेन जिले के कई गांवों में तेज आंधी चली। छुछार गांव में तेज हवाओं के चलते वेयरहाउस की टीन की छत उड़ गई। वहां 5000 मीट्रिक टन क्षमता में सरकारी मूंग रखी हुई थी। बरेली और बाड़ी क्षेत्रों में किसानों का अनाज भीगने से सरकारी खरीदी प्रक्रिया प्रभावित हुई है।

वहीं, सीहोर जिले के इछावर, बोरदी, झालकी और भाऊखेड़ी में तेज हवा के साथ बारिश हुई। बोरदी में विनायक वेयरहाउस के बाहर करीब 2 किलोमीटर तक खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में रखी फसल भीग गई। जिसकी वजह से किसानों को भारी नुकसान झेलना पड़ा।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481