क्वेटा-पाकिस्तान के कब्जे वाले बलूचिस्चतान की राजधानी क्वेटा में आज पाक आर्मी पर बड़ा फिदायीन हमला हो गया। बलूच लिब्रेशन आर्मी ने पाकिस्तान सैनिकों से भरी ट्रेन को ही उड़ा दिया। इस भीषण हमले में 23 पाकिस्तानी सैनिकों के मौत की खबर है। शुरुआती रिपोर्टों के मुताबिक 47 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हैं।
मृतकों का आंकड़ा अभी और बढ़ने की आशंका है। प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने एक बयान भी जारी किया जिसमें उन्होंने इस बड़े आत्मघाती हमले की आधिकारिक जिम्मेदारी ले ली है। यह हमला रविवार सुबह करीब 8:00 बजे उस वक्त हुआ, जब क्वेटा छावनी (Quetta Cantt) से सैन्य कर्मियों को लेकर एक ट्रेन शहर की तरफ बढ़ रही थी। जैसे ही ट्रेन ‘चमन फाटक’ के पास पहुंची, तभी उसे एक जोरदार धमाके से उड़ा दिया गया।
dharmpath.com dharmpath