MP: बालाघाट में रेत माफियाओं ने हेड कॉन्स्टेबल को ट्रैक्टर से कुचला

बालाघाट-मध्य प्रदेश में रेत माफियाओं को कानून का भी जरा भी खौफ नहीं है। राज्य में रेत माफिया पुलिसकर्मियों पर हमला करने से बाज नहीं आ रहे हैं। बालाघाट जिले से ऐसा ही एक मामला सामने आया है। यहां रेत माफियाओं ने पुलिस के हेड कांस्टेबल को ट्रैक्टर से कुचल दिया।

घटना मंगलवार देर शाम पलाकामथी इलाके की है। बताया जा रहा है कि अवैध रेत परिवहन की सूचना मिलने पर प्रधान आरक्षक राहंगडाले और आरक्षक सुनील विश्वकर्मा मौके पर पहुंचे थे। राजेश्वर राहंगडाले ट्रैक्टर को रोककर उसका वीडियो बना रहे थे। इसी दौरान माफिया ने उन्हें ट्रैक्टर से कुचल दिया।

सीएमएचओ डॉ. परेश उपलप ने बताया कि घायल की स्थिति फिलहाल स्थिर है, लेकिन पसलियों में फ्रैक्चर और अंदरूनी चोटों के कारण अगले 72 घंटे बेहद अहम हैं। डॉक्टरों की टीम लगातार निगरानी कर रही है। सर्जिकल स्पेशलिस्ट डॉ शुभम लिल्हारे ने बताया कि हेड कांस्टेबल राजेश्वर राहंगडाले की पसलियां टूट गई हैं। उन्हें सांस लेने में परेशानी हो रही थी। ऐसे में उन्हें बेहतर इलाज के लिए महाराष्ट्र के गोंदिया रेफर कर दिया गया।

घटना के बाद पुलिस ने घेराबंदी कर ट्रैक्टर चालक को पकड़ लिया। लालबर्रा थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अवैध उत्खनन, शासकीय कार्य में बाधा और जानलेवा हमले समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493