वियतनाम : सड़क दुर्घटना में 10 की मौत

हो चि मिन्ह सिटी, 9 फरवरी (आईएएनएस)। वियतनाम के बिन्ह तुहान प्रांत में सोमवार को दो यात्री वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि 12 से ज्यादा लोग घायल हो गए।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार दुर्घटना सोमवार तड़के हाम तुहान जिले में हुई।

बिन्ह तुहान प्रांत की कोड संख्या वाली बस फान थियेट सिटी से हो चि मिन्ह सिटी की ओर जा रही थी, जब विपरीत दिशा से आ रही दूसरी बस के साथ उसकी भिड़ंत हो गई।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बिन्ह तुहान कोड संख्या वाली बस सड़क से नीचे आ गई और कई मकानों को क्षतिग्रस्त कर दिया, जबकि दूसरी बस का सामने का पहिया टूट गया।

दोनों बसें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं और दोनों ही चालकों की दुर्घटना में मौत हो गई।

दुघर्टना के कारणों की पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493