रांची- झारखंड राज्यसभा चुनाव में गुरुवार को बड़ा राजनीतिक उलटफेर देखने को मिला। राज्यसभा की 2 सीटों के लिए चुनाव में क्रॉस वोटिंग के कारण कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस प्रत्याशी प्रणव झा को हार का सामना करना पड़ा है। जबकि एनडीए समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नाथवानी ने जीत दर्ज की है।दरअसल, झारखंड की एक सीट पर JMM की जीत तय थी। वहीं, दूसरी सीट के लिए नाथवानी और कांग्रेस उम्मीदवार प्रणव झा के बीच मुकाबला था। संख्याबल के हिसाब से प्रणव झा की जीत तय मानी जा रही थी। लेकिन यहां क्रॉस वोटिंग ने कांग्रेस का खेल बिगड़ दिया। क्रॉस वोटिंग की वजह से नाथवानी को 30 और प्रणव झा को महज 20 वोट मिले हैं।
वहीं इस चुनाव में JMM उम्मीदवार वैद्यनाथ राम को भी जीत मिली है। वैद्यनाथ राम की जीत पक्की मानी जा रही थी।
dharmpath.com dharmpath