राजगढ़ जिले के खिलचीपुर में दर्दनाक हादसा

राजगढ़-मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के खिलचीपुर थाना क्षेत्र के बामनगांव में बुधवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हो गया। जिले के जनपद सदस्य मुकेश दांगी की मां रूपाबाई दांगी (52) और उनकी पत्नी प्रियंका उर्फ पिंकी दांगी (30) की मौत हो गई। दोनों महिलाएं नए बनाए गए कुएं के पास काम कर रही थी। तभी अचानक कुएं का किनारा धंस गया और वे मलबे में दब गई।

जानकारी के अनुसार, दोपहर करीब 1 बजे दोनों महिलाएं लगभग 45 फीट गहरे नए कुएं के आसपास सफाई और तराई का कार्य कर रही थी। इसी दौरान अचानक कुएं की मिट्टी धंस गई और दोनों उसके मलबे में समा गई। घटना के समय कुछ दूरी पर बैठे मुकेश दांगी को संभलने का मौका तक नहीं मिला और देखते ही देखते हादसा हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। एसडीएम अंकिता जैन, एसडीओपी धर्मवीर नागर, तहसीलदार अनिल शर्मा और थाना प्रभारी कमल सिंह सोलंकी ने एसडीआरएफ टीम के साथ राहत एवं बचाव कार्य की कमान संभाली। चार जेसीबी और तीन पोकलेन मशीनों की मदद से करीब छह घंटे तक लगातार रेस्क्यू अभियान चलाया गया।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493