उज्जैन में जमीन का गोरखधंधा, 168 एकड़ भूमि खरीदी मामले में कांग्रेस ने सीएम मोहन को घेरा

भोपाल-मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव और उनके परिजनों द्वारा उज्जैन में बड़े पैमाने पर जमीन खरीदने के मामले सामने आए हैं। अग्रेजी अखबार “द इंडियन एक्सप्रेस” की पड़ताल में दावा किया गया है कि मुख्यमंत्री बनने के बाद मोहन यादव, उनके परिवार और उनसे जुड़ी रियल एस्टेट कंपनियों ने उज्जैन और आसपास के इलाकों में 137 भूखंड खरीदे हैं, जिनका कुल क्षेत्रफल लगभग 168 एकड़ है।

एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार इन जमीनों की खरीद करीब 45 करोड़ रुपये में की गई। चौंकाने वाली बात यह है कि ये भूखंड उन इलाक़ों में हैं जहाँ सरकार नए हाईवे बना रही है और लैंड यूज नियम को बदला गया है। सवाल इसीलिए उठ रहे हैं क्योंकि इनमें से बड़ी संख्या में भूखंड ऐसे क्षेत्रों में हैं जहां राज्य सरकार ने नई सड़कें, हाईवे और अन्य बुनियादी ढांचा परियोजनाएं शुरू की हैं या जहां भूमि उपयोग में बदलाव कर कृषि भूमि को आवासीय और व्यावसायिक उपयोग के लिए खोला गया है।

इस रिपोर्ट के आने के बाद मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी व नेता विपक्ष उमंग सिंघार ने मोहन यादव पर हमला किया है। पटवारी ने उज्जैन में बड़े पैमाने पर भूमि खरीद-फरोख्त और उससे जुड़े कथित हितों के टकराव के मुद्दे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से जवाब मांगा।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493